ब्रेकिंग न्यूज़

स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार कर रहे हैं नमो-सुशील मोदी।।…

गुड्डू कुमार सिंह :-स्वामी विवेकानंद की 157 वीं जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित मोटरसाइकिल रैली के समापन पर मौर्य लोक कम्पलेक्स स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री व सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद के भारत के सपनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साकार कर रहे हैं।

श्री मोदी ने कहा कि जिस तरह स्वामी जी ने शिकागो धर्म सभा को सम्बोधित कर भारतीय आध्यात्म, संस्कृति व गौरव को पूरी दुनिया में प्रतिष्ठापित किया था आज उसी तरह अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस व दुनिया के अनेक देशों का दौरा कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत की संस्कृति और गरिमा को विश्व में नई उच्चाइयों पर पहुंचाने का भगीरथ प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के प्रयत्नों का ही नतीजा है कि आज दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है।

स्वामी विवेकानंद ने भारत भ्रमण के बाद अपनी आर्ष वाणी में कहा था कि ‘दरिद्रों की सेवा ही ईश्वर की सेवा है।’ आज उन्हीं की उक्ति का अनुकरण कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूरी सरकार गरीबों के प्रति समर्पित हैं। हर गरीब का घर हो, घरों में शौचालय हो, गैस का कनेक्शन हो, उनका सम्यक उत्थान हो इसके लिए केन्द्र सरकार अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। कोरोना जैसे आपदा काल में प्रधानमंत्री ने देश के करोड़ों गरीबों को उनके जनधन खाते में न केवल पैसा भेजा बल्कि 8 महीने तक मु्फ्त खाद्यान देकर किसी को भी भूखे नहीं सोने दिया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे गरीबों की सेवा में तत्पर होकर स्वामी विवेकानंद के आदर्शों व विचारों को समाज में स्थापित करें यहीं उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button