झारखंडब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को विधायक पुष्पा देवी व पूर्व सांसद मनोज कुमार ने अन्य भाजपाइयों के साथ सुना

छतरपुर विधानसभा अंतर्गत पाटन प्रखंड के सगुना मोड़ पर मेरा बूथ सबसे मजबूत मोदी जी का 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम किया गया।
इसके मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक पुष्पा देवी एवं पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार थे।
इस कार्यक्रम में पाटन मंडल अध्यक्ष संजय सिंह पाटन मंडल प्रभारी उदय शुक्ला पाटन मंडल मंत्री पशूपति शर्मा पाटन मंडल मंत्री आनंद सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्याम देव सिंह, सगुना पंचायत के मुखिया मंजू देवी जिला कार्यकारिणी सदस्य वशिष्ठ पांडे, पाटन विधायक प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, जिला कार्यकारी निरंजन पासवान, पाटन युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिषेक सिंह, पाटन मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी, ओबीसी कार्यसमिती मनोज चंद्रवंशी बरवाडी पंचायत संयोजक गुड्डू सिंह रूपेश सिंह सगुना पंचायत संयोजक प्रिंस कुमार राजेंद्र मेहता, विश्वनाथ राम, नारद राम, युवा मोर्चा के मनीष सिंह, मयंक सिंह, राजेंद्र मेहता, अशरफ अंसारी, मुखिया पति सुरेंद्र सिंह प्रमोद सिंह नॉलेज सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता बंधु मौजूद थे।
पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा कि भाजपा तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति नही करेगी।
यही वजह है कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी और अलग दिखने वाली पार्टी है।
विधायक पुष्पा देवी ने धन्यवाद ज्ञापन के दौरान कहा कि बूथ को मजबूती प्रदान करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन करती हूँ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!