ठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीटीओ अभिनव भास्कर ने नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद, उप मुख्य पार्षद और मुख्य पार्षद को दिलाई शपथ

पहले एक से लेकर चार वार्ड तक के पार्षदों को शपथ दिलाई गई इसी तरह से तीन बार में ग्यारह वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई गई उसके बाद उप मुख्य पार्षद फिर मुख्य पार्षद को शपथ दिलाई गई

किशनगंज, 27 जून (के.स.)। फरीद अहमद, जिला के नव निर्वाचित नगर पंचायत में हुए चुनाव के बाद जीते हुए पार्षद, उप मुख्य पार्षद और मुख्य पार्षद को नगर पंचायत भवन पौआखाली के प्रांगण में शपथ दिलाई गई। इस इस दौरान पहले एक से लेकर चार वार्ड तक के पार्षदों को शपथ दिलाई गई इसी तरह से तीन बार में ग्यारह वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई गई उसके बाद उप मुख्य पार्षद फिर मुख्य पार्षद को शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, एवं वार्ड पार्षदों का नाम निम्न: है-

मुख्य पार्षद, फौजिया तरन्नुम, उप मुख्य पार्षद-नोसेबा वही वार्ड नं०-01 से आमना खातुन वार्ड नं०-02 से रूबी प्रवीण वार्ड नं०-03 से सेहरुन निशा वार्ड नं०-04 से नफीस आलम वार्ड नं०-05 से जमीला खातुन वार्ड नं०-06 से अफसाना बेगम वार्ड नं०-07 से गोदा लाल राय वार्ड नं०-08 से संतोष कुमार दास वार्ड नं०-09 से रहीमा खातुन वार्ड नं०-10 से सलमान वार्ड नं०-11 से संजीदा खातुन है। इस दौरान मौके पर ठाकुरगंज अंचल अधिकारी ओम प्रकाश भगत, प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी अतिउर रहमान, सुखानी थानाध्यक्ष रामलाल भारती, पौआखाली थानाध्यक्ष रंजन कुमार यादव, सहित कई थानों के थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। शांतिपूर्ण माहौल में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान मौके पर तकरीबन 300 लोगों की भीड़ देखी गई।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button