प्रमुख खबरें

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भगवान जगन्नाथ की भव्य और दिव्य रथयात्रा के शुभारंभ पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ दी है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद। माननीय अध्यक्ष ने प्रभु जगन्नाथ से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं अपार समृद्धि की मंगल कामना की है। उनकी कृपा से प्रेम, भाईचारा और सामाजिक समरसता का वातावरण सदैव बना रहे। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ‘गुंडिचा यात्रा’ के रूप में विख्यात यह रथयात्रा हमें भक्ति और समानता का दिव्य संदेश देती है। यह यात्रा धर्म के पथ पर निरंतर गतिशीलता और आत्मा के परमात्मा की ओर प्रयाण का प्रतीक है।

Related Articles

Back to top button