ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बिहार सेक्टर केरिपुबल राज्य के विभिन्न जिलों में एक साल में 40000 पौधे लगाएगा

त्रिलोकी नाथ प्रसाद –विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोगों एवं कार्मिकों को स्वच्छ पर्यावरण के लिए जागरूक करने हेतु बिहार सेक्टर, केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल(के. रि. पु.बल) राजीव नगर पटना में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर श्री हेमंत प्रियदर्शी, भा. पु. से. , पुलिस महानिरीक्षक, बिहार सेक्टर ने अन्य अधिकारियों व कार्मिकों के साथ मिलकर राजीव नगर केरिपुबल कैंप परिसर एवं कैंप परिसर के बाहर विभिन्न प्रकार के प्रचलित पौधों का रोपण किया। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि बिहार सेक्टर केरिपुबल को 40000 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है, जो अगले एक साल में केरिपुबल के बिहार स्थित विभिन्न कार्यालयों- पटना, मुजफ्फरपुर,भोजपुर, औरंगाबाद, जमुई, गया व नालंदा में लगाया जाएगा। उपरोक्त सभी कैंप के वृक्षारोपण कार्य हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। ये राज्य सरकार एवं वन अधिकारियों से समन्वय कर अच्छे पौधों का निर्देशानुसार चयन कर लक्ष्य प्राप्ति हेतु उचित कार्य करेंगे।
*

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!