ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

औरंगाबाद: कर्पूरी ठाकुर की राजद ने मनाई जयंती..

बारूण/मयंक कुमार, औरंगाबाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार के मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर की बुधवार को जयंती मनाई गई।इस दौरान राजद पार्टी कार्यालय में पूर्व विधायक भीम कुमार सिंह व कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन नायक बताते हुए याद किया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अनिल टाइगर ने किया।पूर्व विधायक भीम कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर हमेशा गरीबो की लड़ाई लड़े है और उन्हें हक़ दिलाया है। लोकप्रियता के कारण उन्हें जननायक भी कहा जाता था। सामाजिक रूप से पिछड़ी किन्तु सेवा भाव के महान लक्ष्य को चरितार्थ करती नाई जाति में जन्म लेने वाले इस महानायक ने राजनीति को भी जन सेवा की भावना के साथ जिया।वह सदा गरीबों के अधिकार के लिए लड़ते रहे।मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया।उनका जीवन लोगों के लिया आदर्श से कम नहीं।अन्य लोगो ने भी अपनी विचार रखी।मौके पर प्रिंस प्रताप, रामविलास सिंह, प्रदीप यादव, अवधेश पासवान, अरविंद सिंह, गुलाम सफदर, गुड्डू यादव, अनिल सिंह, अशोक कुमार, दिलीप पासवान, दीपू यादव, रितेश, विनोद कुमार, सुरेश सिंह, नगीना मेहता, मुन्ना चंद्रवंशी के साथ अन्य राजद नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!