ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़योजनाराजनीतिराज्य

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिल पलामू संसदीय क्षेत्र की रेलवे की समस्याओं से अवगत कराया – विष्णु दयाल राम

 

दिनांक 14 दिसंबर 2022 को माननीय सांसद विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन में माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से मुलाकात कर पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे से जुड़ी विषयों पर चर्चा की।
बी डी राम ने कहा कि रेलवे बोर्ड द्वारा जाड़े के मौसम में कोहरे का बहाना बनाकर वर्षों से 12873/12874 हटिया-आनंद विहार अप/डाउन झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का परिचालन रद्द कर दिया जाता है। ऐसा लगता है कि ठंढ के मौसम में उपरोक्त एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन रद्द करने की एक परंपरा सी बन गयी है। इस वर्ष भी रेलवे ने कोहरे का बहाना बनाकर दिनांक 1 दिसम्बर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक उक्त ट्रेन का परिचालन रद्द करने का निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के सीपीटीएम की ओर से विगत 11 नवंबर को इस आशय से संबंधित एक अधिसूचना निर्गत कर दी गयी है। विदित है कि उक्त ट्रेन से सर्वाधिक लाभ पलामू संसदीय क्षेत्र के दोनों जिलें क्रमशः पलामू एवं गढवा के लोगों को मिलता है। देश की राजधानी से कनेक्ट होने और दिल्ली में उच्चतर चिकित्सा संस्थान में इलाज हेतु आने जाने के लिए झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस सर्वोत्तम साधन है। इसके अतिरिक्त लातेहार जिला और पड़ोसी राज्य यूपी के सोनभद्र जिले के लोगों की दिल्ली तक की यात्रा के लिए उक्त ट्रेन काफी उपयोगी है। पलामू, गढ़वा, लातेहार (झारखंड) एवं सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) आकांक्षी जिलों की सूची में शामिल हैं। उपरोक्त जिले के छात्र/छात्राओं, व्यवसायियों एवं मरीजों के आवागमन के साधन को बढ़ाने के बजाय तीन माह के लिए कम करना उचित नहीं है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को पुराने और बेतुके निर्णय की परंपरा को समाप्त करने के लिए ही जाना जाता है। परंतु कोहरे का बहाना बनाकर झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन का तीन महीने तक परिचालन रद्द करने की परंपरा नहीं टूट रही और इस बार भी परिचालन रद्द करने का परंपरागत निर्णय जारी कर दिया गया है। उक्त आदेश को रद्द करते हुए झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन का पुनः परिचालन करने की मांग किया।

इसके साथ-साथ रांची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12453/12454 अप/डाउन का नगर उंटारी रेलवे स्टेशन पर ठहराव का भी मांग किया। उक्त ट्रेन सप्ताह में एक दिन रविवार को राॅची से एवं शनिवार को नई दिल्ली से चलती है। राॅची से खुलने के पर डालटनगंज, गढ़वा रोड़, रेणुकुट, चोपन, प्रयागराज, एवं कानपुर होते हुए नई दिल्ली पहुचंती है। विदित है कि गढ़वा रोड़ स्टेशन एवं नगर उंटारी स्टेशन के बीच 48 किलोमीटर की दूरी है परंतु उक्त ट्रेन का नगर उंटारी स्टेशन पर ठहराव नहीं होने से यात्रियों को आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। नगर उंटारी स्थित श्री बंशीधर मंदिर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को देखते हुए झारखण्ड सरकार एवं गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मेरे अनुरोध पर उक्त स्थान का नाम जो पहले नगर उंटारी था उसे बदल कर श्री बंशीधर नगर किया गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के धनबाद मंडल में पड़ने वाले गढ़वा जिला अंतर्गत गढ़वा रोड़-नगर उंटारी-चोपन रेल खंड पर स्थित श्री बंशीधर नगर को झारखंड राज्य का प्रमुख तीर्थ स्थल श्री बंशीधर धाम कहा जाता है। यहॉ पर श्री राधा-कृष्ण जी की 32 मन की विशुद्ध स्वर्ण प्रतिमा स्थापित है। ऐसी प्रतिमा अन्य स्थानों पर कहीं नही होने के कारण यहॉ पर प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है।

सासाराम रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18635/18636 का हैदरनगर एवं उटारी रोड़ स्टेशन पर ठहराव करने की मांग किया। विदित है कि उक्त ट्रेन की ठहराव की मांग काफी दिनों से हैदरनगर एवं उटारी रोड़ की जनता कर रही है तथा धरना प्रदर्शन भी कर रहे है। पलामू जिला मुख्यालय डालटनगंज से हैदरनगर एवं उटारी रोड़ की जनता को सासाराम रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के अलावे जिला मुख्यालय डालटनगज एवं झारखंण्ड की राजधानी राॅची के लिए सीधे और कोई दूसरी यात्रा का साधन नहीं होने के कारण यहाॅ के लोगों का आने-जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

माननीय सांसद के उपरोक्त मांगों पर माननीय रेल मंत्री जी ने सकारात्मक रूप से विचार करने का भरोसा दिया। उम्मीद है कि बहुत जल्द पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता को उक्त ट्रेनों की यात्रा करने में हो रही कठिनाइयों से निजात मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button