प्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

नालन्दा तेल्हाड़ा में जीतन राम मांझी ,शरद यादव व मुकेश सहनी तीनो एक साथ मिलकर मोदी व नीतीश पर बोला हमला…

एकंगरसराय नालन्दा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, राजद नेता शरद यादव एवं वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने बुधवार को नालन्दा लोकसभा क्षेत्र के तेल्हाड़ा संस्कृत हाई स्कूल के मैदान में चुनावी सभा मे पहुंचे।जहां हम प्रत्याशी अशोक कुमार आजाद के लिए वोट मांगे।इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि एनडीए सरकार जनता के साथ झूठा वादा कर रही है।यह संविधान और आरक्षण के साथ छेड़छाड़ कर दलित एवं अतिपिछड़ों की हकमारी कर रही है।उन्होंने कहा कि जब वे सीएम बने तो किसान, मजदूर, नौजवान एवं गरीबो के लिए काम किया था।सरकारी सहायता पाने के लिए सरल तरीका किया था।जो नीतीश कुमार को रास नहीं आया।बहुत कम दिनों में मेरी कुर्सी छीनकर मुझे सता से बेदखल कर दिया और कुसी पर बैठ गया।इतना ही नहीं हमारे द्वारा बनाये गये नियमो को समाप्त कर दिया गया।यही कारण है कि आज लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए अन्य कुकर्म कर रहे हैं।उन्होंने मगही भाषा मे लोगो को सम्बोधित किया।इस अवसर पर राजद नेता शरद यादव ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार के लोगो ने महागठबंधन को जिताया था।नीतीश कुमार कहते थे कि मर जायेंगे, मिट जायेगे, भाजपा में नहीं जायेंगे, लेकिन नीतीश कुमार चले गये।उन्होंने कहा कि सारा आरक्षण को हड़पने का साजिश चल रही है।उन्होंने महागठबंधन के हम के प्रत्याशी अशोक कुमार आजाद को भारी मतों से विजय बनाने की लोगो से अपील की।इस अवसर पर वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि 23 मई को देश से एनडीए सरकार की सफाया हो जायेगी।उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी एवं नीतीश कुमार दोनों मिलकर संविधान व आरक्षण को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।इस अवसर पर राजद के प्रदेश नेता बिनोद यादव, प्रमोद सिंह, प्रदेश नेत्री राजमन्ती पाण्डेय, जिला परिषद उपाध्यक्ष संगीता देवी, महेन्द्र सिंह यादव, राकेश रौशन, दिनेश प्रसाद, दारा सिंह, प्रदेश नेता शोभी यादव, मुखिया प्रतिनिधि उमेश कुमार, राजकिशोर प्रसाद, पुटुस यादव, अनिल यादव, रवि रौशन कुशवाहा, विश्वजीत पासवान, अर्जुन सिंह यादव, नवलकिशोर यादव, प्रमोद यादव, रामभजन सिंह यादव, मो० शहाबुदीन, सुभाष यादव, सुधीर गोप, महेंद्र कुशवाहा, मो०असलम, योगेंद्र यादव, विद्यानन्द केवट, समेत महागठबंधन के कई नेता मौजूद थे।सभा की अध्यक्षता हम पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्वजीत पासवान ने किया वही मंच संचालन रालोसपा के प्रदेश संगठन सचिव रवि रौशन कुशवाहा ने की।
रिपोर्ट-सोनू यादव

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!