झारखंडराजनीति

वृक्षारोपण एवं जल संचयन हेतु संकल्प अभियान का मोर्चा संभाला – मंगल सिंह

मेदिनीनगर – गर्मी और जल संकट को देखते हुए प्रथम उपमहापौर नगर निगम मेदिनीनगर राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) ने वृक्षारोपण एवं जल संचयन हेतु संकल्प अभियान का मोर्चा संभाला है। चुकि पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने में हमारे पेड़ पौधे बहुत उपयोगी है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण, वर्षा के जल का उचित उपयोग, घर घर पेड़ लगाने का अभियान, जल स्तर बढ़ाने के उपाय सहित कई उपयोगी अभियान का संकल्प प्रथम उपमहापौर ने ठाना है। साथ ही सम्मानित जनता से भी अपील की है कि उनके इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले। उन्होंने कहा कि इस अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ कर अपने शहर ही नही बल्कि अपने समाज व देश मे भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। आपकी छोटी सी पहल आपके गांव, मुहल्ले ,शहर , समाज व देश को एक अभूतपूर्व दिशा देगी। पेड़ है प्रकृति की शान वृक्षारोपण हेतु चलाओ अभियान।

Related Articles

Back to top button