अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : लाईन उर्दू म०वि० में गैर उर्दू भाषी प्रधानध्यापिका के योगदान पर स्थानीय महिलाओं ने किया विरोध, कहा-स्थापना से लेकर वर्तमान तक उर्दू भाषी प्रधानध्यापक का पदस्थापन होता आ रहा है।

स्थानीय महिलाओं ने कहा, जिस शिक्षिका को लाइन उर्दू मध्य विद्यालय में योगदान दिया जा रहा है वह शिक्षिका सरदार गोपाल मध्य विद्यालय में गबन के आरोप में निलंबित हो चुकी है।किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, 28 अगस्त लाइन उर्दू मध्य विद्यालय में गैर उर्दू प्रधानध्यापक के पदभार ग्रहण करने को लेकर शनिवार को स्थानीय महिलाओं ने हंगामा किया। स्थानीय लोगों ने स्कूल के बाहर इकट्ठा हो कर जिला शिक्षा विभाग के इस मनमानी हरकत के विरुद्ध नारे बाजी किया। स्थानीय लोगो का कहना है जिला मुख्यालय में एक मात्र उर्दू विद्यालय है जिसमें शतप्रतिशत उर्दू भाषी बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे है। लाईन उर्दू मध्य विद्यालय के स्थापना से लेकर वर्तमान तक उर्दू भाषी प्रधानध्यापक का पदस्थापन होता रहा है। अचानक एक गैर उर्दू भाषी शिक्षिका को प्रधानध्यापिका के पद पर योगदान के लिए विद्यालय भेज दिया जाता है, विद्यालय को इसकी सूचना तक नहीं दिया जाता है। आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि यदि इस विद्यालय में गैर भाषी प्रधानध्यापिका योगदान लेगी तो हम अपने बच्चों को इस विद्यालय में पढ़ने नहीं भेजेंगे और न ही नामांकन कराएंगे। स्थानीय लोगो ने लाइन उर्दू मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानध्यापक को आवेदन देकर गैर उर्दू भाषी प्रधानध्यापिका के योगदान का विरोध किया एवं उनके स्थान पर किसी उर्दू भाषी शिक्षक या शिक्षिका का योगदान कराने की बात कही। इसके अलावा स्थानीय महिलाओं ने कहा कि जिस शिक्षिका को लाइन उर्दू मध्य विद्यालय में योगदान दिया जा रहा है वह शिक्षिका सरदार गोपाल मध्य विद्यालय में गबन के आरोप में निलंबित हो चुकी है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button