District Adminstrationअपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : ओवरलोड ट्रक एंट्री माफिया के लिए वरदान से कम नहीं।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिले के ठाकुरगंज बहादुरगंज रूट पर आए दिन ओवरलोड ट्रकों के परिचालन से सरकार के राजस्व में तो क्षति हो ही रही है लेकिन एंट्री माफियाओं के लिए यह गोरखधंधा वरदान साबित हो रहा है। तस्वीर ठाकुरगंज बहादुरगंज रूट की है जहां से होकर डंपर भार से अधिक क्षमता में बोल्डर पत्थर लेकर सड़कों पर दौड़ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ठाकुरगंज बहादुरगंज रूट पर आए दिन ओवरलोड ट्रकों का परिचालन धड़ल्ले से जारी है। परिवहन नियमों को ताक पर रखते हुए एंट्री माफिया के सहारे से ओवरलोड ट्रक सड़कों पर दौड़ रही है। आए दिन परिवहन विभाग की आंखों में धूल झोंक कर सरकार के राजस्व में प्रतिदिन लाखों रुपए की क्षति पहुंचाते हुए ओवरलोड डंपर सड़कों पर दौड़ती है। कई बार खबरें भी प्रकाशित हुई है कि ओवरलोड ट्रकों के कारण दुर्घटनाएं आम हो गई है। सड़कों पर यमराज बनकर ओवरलोड ट्रक के दौड़ रही है भार से अधिक क्षमता को लेकर सड़कों पर दौड़ती ट्रकें बड़े हादसों को दावत दे रही है। कभी ट्रक के कुछ ऐसे पार्ट्स टूट जाते हैं जिससे बड़ी दुर्घटना भी होने की आशंका रहती है और कई बार बड़ी दुर्घटनाएं भी हुई है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button