ठाकुरगंजन्यायपालिकाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन, लोगों को दी गई कानून की जानकारी।

किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिला विधिक सेवा प्राधिकार किशनगंज के निर्देशानुसार जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत पौआखाली नगर पंचायत पौआखाली बाजार के लक्ष्मी चौक में मानव दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से आम जनों को कानून की जानकारी दी गई। इसकी अध्यक्षता सुखदेव प्रसाद सिंह ने की। पीड़ित व्यक्ति अगर मुफ्त में न्याय पाने के लिए लोक अदालत मे जाकर आवेदन दर्ज कर किसी भी मामले का निष्पादन करा सकते है। पी.एल.वी. दिलीप विद्यार्थी ने सम्बोधित करते हुए लोक अदालत से न्याय से जुड़े बिभिन्न प्रकार की कानून की जानकारी आमजानो के बीच बताया। इस दौरान मौके पर पौआखाली थाना के थानाध्यक्ष रंजन कुमार यादव अधिवक्ता सुखदेव प्रसाद सिंह, पी.एल.वी. दिलीप विद्यार्थी, हवीबुर्रहमान, रेशम प्रवीण, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अहमद हुसैन पूर्व जिप प्रतिनिधि धनपति सिंह, सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button