District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक डीएम की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आहूत।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, ज़िला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, किशनगज कार्यालय (डीआरसीसी) द्वारा संचालित बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में उनके कार्यालय वेश्म में आहूत की गई। बैठक में किशनगज जिले के सभी मान्यता प्राप्त कॉलेज के प्राचार्य मौजूद थे। बैठक में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में विस्तृत चर्चा किया गया। विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति एवं योजना के प्रचार प्रसार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। बैठक में प्रधानाचार्यो के अलावा ज़िला योजना पदाधिकारी आशीष पांडेय, ज़िला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना एवं लेखा) अशफाक अंसारी समेत ज़िला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी), किशनगंज के प्रबंधक कुमार नितिन, सहायक प्रबंधक अफ़ज़ल काज़मी एवं सरोज कुमार उपस्थित रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button