ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना मजहरूल हक की 155वीं जयन्ती आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी।..

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-समारोह की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने की। इस अवसर पर मौलाना मजहरूल हक के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए डा0 झा ने कहा कि हक साहेब महात्मा गाँधी के मित्र थे और महात्मा गांधी जब चम्पारण यात्रा पर पटना आये थे वे मजहरूल हक साहेब के आवास पर ही ठहरे थे।

डा0 झा ने कहा कि मजहरूल हक कौमी एकता के प्रबल समर्थक थे तथा डा0 राजेन्द्र प्रसाद एवं अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के साथ 1921 में प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय का नाम सदाकत आश्रम रखा था।

डा0 झा ने कहा कि आज कृतज्ञ राष्ट्र मौलाना मजहरूल हक के स्वतंत्रता आन्दोलन में उनके योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को नमन करता है।

सर्वप्रथम मौलाना मजहरूल हक के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, रामायण प्रसाद यादव, ब्रजेश प्रसाद मुनन, जया मिश्रा, ज्ञान रंजन, प्रो0 कमलदेव नारायण शुक्ला, अरविन्द लाल रजक, वशी अख्तर, उदय शंकर पटेल, प्रदुमन कुमार, मृगेन्द्र कुमार सिंह, ताहिर अनीश खाँ, आर0 एन0 चैधरी, निधि पाण्डेय, रूमा सिंह, वसीम अहमद, मो0 हसीब खान, मो0 सोहैल अंसारी, एम0 ए0 हयात ने भी मौलाना मजहरूल हक के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button