District Adminstrationअपराधकिशनगंजघटना/दुर्घटनाठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : संतरी ड्यूटी के दौरान जवान ने इंसास राइफल से मारी गोली, कथित प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला

किशनगंज, 13 सितंबर (के.स.)। फ़रीद अहमद, संतरी ड्यूटी के दौरान एसएसबी के एक जवान द्वारा अपनी सरकारी इंसास राइफल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसएसबी डीआईजी ए के सी सिंह, एसडीपीओ ठाकुरगंज मनोज कुमार सिंह एवं सीआई पंकज कुमार पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में एफएसएल टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां मौजूद जवानों से पूछताछ की।

पूछताछ एवं घटनास्थल के निरीक्षण के आधार पर प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि मृतक जवान ने रात्रि करीब 12 बजे से सुबह 3 बजे के बीच संतरी ड्यूटी के दौरान अपनी सरकारी इंसास राइफल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या करने की बात कहीं जा रही है।

घटनास्थल के पास से इंसास राइफल का एक खोखा भी बरामद किया गया है। मृतक जवान की मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, किशनगंज भेजा गया है।

थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान चयन मंडल, पिता प्रफुल्ल मंडल, निवासी जगाई बासन, थाना दीघा मोहन कोस्टल, जिला पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल के रूप में बताई गई है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दूरभाष के माध्यम से दे दी गई है। पुलिस के अनुसार, परिजनों से आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button