District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : एसपी ने टेढ़ागाछ अंतर्गत विभिन्न थानों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ इनाम उल हक मेगनु ने सोमवार को टेढ़ागाछ अंतर्गत विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण किया है। इससे पूर्व पुलिस बल की ओर से एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न मामलों की जांच के बाद पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए। एसपी ने थाने के कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, पुरुष हवालात व थाना परिसर व बैरिक का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई का भी अवलोकन किया। इस दौरान सभी थाना परिसरो में अफरा तफरी मची रही। एसपी ने बीबीगंज थानाध्यक्ष एवं फतेहपुर थानाध्यक्ष को संबंधित केस डायरी का भी अवलोकन किया। वही एसपी ने दोनों थानाध्यक्ष को कई दिशा निर्देश दिए दिए। एसपी ने थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली। एसपी ने डायरी को अद्यतन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण करने का आदेश दिया। उन्होंने पुलिस व पब्लिक के बीच समन्वय के लिए बातें कहीं। इस मौके पर इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला, फतेहपुर थानाध्यक्ष पल्लवी कुमारी, बीबीगंज थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर संजय कुमार, धनजी कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button