District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : 20 मेघावी छात्रों की पढ़ाई का खर्च उठाने का किशनगंज एसपी ने किया एलान।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, एसपी डॉ इनाम उल हक मेगनु ने बिशनपुर हाट में इलाके में शिक्षा को बढ़ावा देने को लेकर बड़ा एलान किया है। यहां पर उन्होंने ने इलाके के ऐसे बच्चों की पढ़ाई की खर्च का भार उठाने का एलान किया है जो अभाव के बावजूद बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और 9वीं क्लास के छात्र हैं। ऐसे 20 मेघावी छात्रों को उन्होंने गोद लेने का एलान किया है। ये बातें उन्होंने इल्मी ट्यूशन सेंटर के वार्षिक कार्यक्रम में शनिवार को कही है। यहां पर उन्होंने अपने सम्बोधन के दौरान बच्चों से खुलकर बात और हौसला बढ़ाया है। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि भूखे प्यासे रहना मंजूर है पर तालीम से कोई समझौता न करें। इस कार्यक्रम में कोचाधामन के लोकप्रिय पूर्व विधायक सह जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष मुजाहिद आलम, कोचाधामन थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, कोचिंग संचालक मुजफ्फर इल्मी सहित अन्य प्रतिनिधि, अभिभावक और शिक्षा जगत से सैकड़ों लोग मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button