किशनगंज, 28 जुलाई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, सदर थाना पुलिस ने धरमपुर रोड के समीप एक ट्रक पर लदा हुआ प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को एक ट्रक में प्रतिबंधित पदार्थ ले जाये जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। इसके बाद ट्रक की जांच की गई तो ट्रक में प्रतिबंधित पदार्थ था। ट्रक को जब्त कर थाना लाया गया। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रतिबंधित पदार्थ का परिवहन अपराध की श्रेणी में आता है। बताया जाता है की इसे बंगाल की ओर से लाया जा रहा था। जिसे आगे कही ले जाया जाना था। वही जब्त प्रतिबंधित पदार्थ को पुलिस की मौजूदगी में विनष्ट किये जाने की प्रक्रिया जारी थी। इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है।जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्प्ष्ट हो पाएगी। जब ये प्रतिबंधित है तो कहां से आया। किसके संरक्षण में यह कार्य चल रहा था। कही पहले भी तो इसका परिवहन नहीं किया जा रहा था। ये सब भी पुलिस के द्वारा आगे की जांच में ही स्प्ष्ट हो पाएगा।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.