ब्रेकिंग न्यूज़

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय दैनिक नए मामलों में 69% का योगदान आठ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों अर्थात् महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ से हो रहा है

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-प्रति दस लाख जनसंख्या पर जांच के आंकड़े ने एक लाख को पार किया

23 राज्यों/संघ शासित प्रदेशों राष्ट्रीय औसत की तुलना में प्रति दस लाख जनसंख्या पर जांच के बेहतर परिणाम

प्रविष्टि तिथि: 28 NOV 2020 11:32AM by PIB Delhi
भारत में सक्रिय मामलों की संख्या आज 4,54,940 रही है। भारत के कुल पुष्टि वाले मामलों में सक्रिय मामलों का वर्तमान योगदान 4.87% है।

देश में पिछले 24 घंटों में कोविड के 41,322 नए मामलों की पुष्टि कि गई है।

दैनिक नए मामलों के 69.04% का योगदान आठ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों अर्थात् महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया है।

महाराष्ट्र 6,185 नये कोविड मामलों के साथ शीर्ष पर है। दिल्ली में 5,482 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि इसके बाद केरल में 3,966 नये मामले दर्ज किए गए हैं।

 

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001UGRD.jpg

 

प्रति दस लाख आबादी पर जांच ने आज 1 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत में प्रति दस लाख जनसंख्या पर जांच की स्थिति 100,159.7 है।

 

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002OD8I.jpg

 

पिछले 24 घंटों में की गई 11,57,605 जांच के साथ, संचयी जांच 13.82 करोड़ (13,82,20,354) हैं

जांच के मामलें में निरंतर की जा रही प्रगति ने कुल मामलों के तेजी से सामने आने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। देश में 1175 सरकारी प्रयोगशालाओं और 986 निजी प्रयोगशालाओं सहित 2,161 जांच प्रयोगशालाओं के साथ, दैनिक जांच क्षमता में पर्याप्त रूप से वृद्धि हुई है।

23 राज्यों/संघ शासित प्रदेशों राष्ट्रीय औसत की तुलना में प्रति दस लाख जनसंख्या पर जांच के बेहतर परिणाम है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003BY62.jpg

 

13 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत की तुलना में प्रति दस लाख जनसंख्या पर जांच की संख्या कम हैं।

 

भारत में स्वस्थ हुए कुल मामलें 87.59 लाख (8,759,969) हैं। स्वस्थ मामलों की राष्ट्रीय दर आज 93.68% है।

देश में पिछले 24 घंटों में 41,452 रोगी स्वस्थ हुए।

10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 76.55% नए मामलें सामने आये हैं।

दिल्ली में एक दिन में अधिकतम 5,937 रोगियों के स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। केरल में 4,544 लोग और इसके बाद महाराष्ट्र में 4,089 लोग स्वस्थ हुए हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005SHKO.jpg

दस राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 78.35% के साथ पिछले 24 घंटों में 485 मृत्यु के मामलों दर्ज किये गए है।

दिल्ली में सबसे ज्यादा 98 मृत्यु दर्ज की गई है। इसके बाद महाराष्ट्र में 85 और पश्चिम बंगाल में 46 मृत्यु दर्ज की गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button