स्वास्थ्य

भोजपुर :-डाॅक्टर व नर्स की लापरवाही से गई नवजात शिशु की जान….

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा /गडहनी। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गडहनी इन दिनो चर्चा का विषय बना है।मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को डिलेवरी कराने आई महिला के इलाज मे लापरवाही व सही तरीके से जांच पड़ताल नही होने से शिशु की जान चली गई। मामला नगर पंचायत के धमनियां गांव के महिला का बताया जा रहा है।नगर पंचायत वार्ड संख्या 3 के वार्ड पार्षद टुनटुन ने बताया कि धमनिया निवासी रविन्द्र पाल की पत्नी शारदा देवी की डिलेवरी होना था जिसे आशा द्वारा शुक्रवार को दिन के 10 बजे पीएचसी मे भर्ती कराया गया।परिजनो ने आरोप लगाया है

कि इस दौरान पीएचसी प्रभारी सुनिल महेन्द्र कपूर द्वारा उक्त महिला को अनमने ढंग से देखा गया।समय बीतता गया और हालात बिगडते गये।बस्तु स्थिति देखकर आशा सावित्री देवी ने प्रभारी से महिला को आरा रेफर करने को बोला।इस पर प्रभारी द्वारा आशा को डांट-फटकार कर भगा दिया गया।इस दौरान परिजनो ने भी रेफर कराने का प्रयास किया लेकिन किसी का भी नही सुना गया।अन्ततः वही हुआ जिसका सबको डर था।

बच्चा जन्म लेते ही प्रकृति के गोद मे सदा के लिए सो गया।परिजनो ने यह भी आरोप लगाया कि यहां के स्वास्थ्य कर्मी व प्रभारी के साथ साथ एएनएम अपनी मनमानी के कारण मरीजो के जिन्दगी से खिलवाड करते हैं।आज अगर प्रभारी समय से रेफर कर दिये होते तो शायद ऐसी घटना नही घटती।घटना से आक्रोशित परिजनो ने चरपोखरी व गडहनी थाना को सूचना दी।सूचना मिलते ही दोनो थाना पीएचसी पहुंच मामले की छानबीन कर रही है।वार्ड पार्षद ने जानकारी देते हुए बताया कि परिजनो द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!