किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : किसान सलाहकारों ने अपनी मांगों को लेकर गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

किशनगंज, 07 जून (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को खगड़ा हवाई अड्डा स्थित कृषि कार्यालय कैम्पस में किसान सलाहकारों ने बिहार प्रदेश किसान सलाहकार संघ द्वारा आयोजित चरणबद्ध आन्दोलन के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इस दौरान किसान सलाहकार संघ, जिला इकाई किशनगंज के अध्यक्ष सफदर रहमानी ने कहा कि विभाग में कार्यरत किसान सलाहकार लगातार अपने संघ के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर लगातार आवेदन दिया जा रहा है। इसके बावजूद विभाग द्वारा हम सभी किसान सलाहकारों के मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। बिहार प्रदेश किसान सलाहकार संघ द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि जब तक विभाग हमारी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं करता है, तब तक हम सभी चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन के लिए मजबूर रहेंगे। जिसकी सारी जवाबदेही कृषि विभाग एवं बिहार सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि हमारी विभिन्न मांगों में त्रिस्तरीय कमिटि की रिपोर्ट को लागू करने, मानदेय वृद्धि हो, जनसेवक के पद अविलम्ब समायोजन किया जाए, तनुसार वेतन का भुगतान किया जाए। इसके अलावा विभिन्न मांग निम्नलिखित है। इस मौके पर उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद, मो. रिजवान आलम, सचिव जुल्फकार आलम, प्रवक्ता मो. मुबारक हुसैन, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ओझा आदि मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button