ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : जोकीहाट थाना में हुआ जनता दरबार का आयोजन, जनता दरबार मे 17 मामलों में हुई सुनवाई, जनता दरबार में एसडीपीओ पुष्कर कुमार भी हुए शामिल

अररिया/अब्दुल कैय्युम, अररिया जिला के जोकीहाट थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार का आयोजन जोकीहाट थानाध्यक्ष घनश्याम कुमार व सीओ आशिक कुमार के देख रेख में आयोजित की गई। जनता दरबार में मुख्य अतिथि के रूप में अररिया एसडीपीओ पुष्कर कुमार मौजूद थे। इस अवसर पर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि जनता दरबार में भूमि संबंधी 17 मामले आये हैं। जिस पर आज सुनवाई होगी। उन्ही के बताया कि जिन मामलों का समाधान इस जनता दरबार में नही होगी। उन मामलों का समाधान जिलास्तर पर आयोजित जनता दरबार में किया जायेगा। इस अवसर पर पुलिसकर्मी, अंचल कर्मी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!