किशनगंज : जिले के सात पर्यटन स्थल वरीयता के आधार पर होंगे विकसित डॉ जायसवाल ने की अनुशंसा।

बीजेपी जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने जताया आभार।
किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज के निदेशक सह विधान पार्षद सह सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर जिले के सात महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को वरीयता के आधार पर विकसित करने की अनुशंसा की है। गौरतलब हो की डॉ दिलीप कुमार जायसवाल द्वारा ओदारा घाट काली मंदिर, रमजान नदी का उदगम, हालामाला तीन नदियों का संगम, खगड़ा मेला, ठाकुरगंज स्थित भीम तकिया, कुकुरबाघी दुर्गा मंदिर, भातडाला पोखर कुल 7 स्थलों को वरीयता सूची में रखते हुए विकसित करने की अनुसंशा की गई है। इस संबंध में गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त स्थलों के विकास से पर्यटन क्षेत्र को अत्याधिक बढ़ावा मिलेगा साथ ही जिलेवासियों को रोजगार भी प्राप्त होगा। वही विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार जायसवाल द्वारा उक्त स्थलों की अनुशंसा किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशांत गोप सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार जायसवाल को पौधा भेंट कर आभार जताया है। वही इस मौके पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकित कौशिक, अरविंद कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।