District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : एसपी ने साप्ताहिक परेड व पीटी का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए अनुशासन के निर्देश

किशनगंज, 01 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस केंद्र, किशनगंज में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक परेड एवं पीटी का पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों के परेड अनुशासन, वर्दी, टर्नआउट, शारीरिक दक्षता और पीटी का जायजा लिया। उन्होंने परेड की गुणवत्ता का भी अवलोकन करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने जवानों की शारीरिक दक्षता और परेड में उनके अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहना बेहद जरूरी है। इससे वे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी बेहतर तरीके से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकते हैं।

एसपी संतोष कुमार ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्य के प्रति निष्ठावान और अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य दायित्व आमजन की सेवा, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। इसके लिए पुलिसकर्मियों को हर समय तत्पर और सजग रहना चाहिए।

उन्होंने जवानों को अपनी वर्दी, टर्नआउट और अनुशासन पर विशेष ध्यान देने की बात कही। साथ ही नियमित रूप से शारीरिक अभ्यास एवं पीटी में भाग लेकर स्वयं को चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अनुशासन पुलिस बल की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पुलिसकर्मी शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहकर ही आम लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप बेहतर सेवा प्रदान कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान पुलिस केंद्र के संबंधित पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button