District Adminstrationब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर थाने में लगाया गया जनता दरबार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर सदर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार मे फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंच रहे थे। डीएम व एसपी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। इस बार सदर थाना में लगाये गए जनता दरबार मे फरियादियों की अच्छी खासी भीड़ जुटी। दूर दराज के गांवों से भी लोग फरियाद लेकर पहुंचे थे। जनता दरबार में चार मामला सामने आया। जिसमें मौके पर दो मामले निष्पादित हुए। एक मामले में एक पक्ष के नहीं पहुंचने के कारण मामले का निष्पादन नहीं हो सका।अंचल निरीक्षक गंगा राम टुड्डू व सदर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह की मौजूदगी मे लगाए गए जनता दरबार में थाना क्षेत्र के कई लोग अपनी अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचे। पूर्व में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। डीएम श्रीकांत शास्त्री व एसपी डॉ इनाम उल हक मेगनु के निर्देश पर जिले के सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। जिसमे सुलह के आधार पर थानों में लगने वाले जनता दरबार मे मामलों का निष्पादन किया जाता है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button