District Adminstrationकिशनगंजठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : पौआखाली हाईवे पर खनिज लदे वाहन की कतार, जांच के लिए रोके गए, पांच जब्त

किशनगंज, 30 अक्टूबर (के.स.)। फ़रीद अहमद, ठाकुरगंज के पौआखाली थाना क्षेत्र के हाईवे पर शुक्रवार को खनिज लदे करीब दर्जनभर से अधिक ट्रकों, ट्रेलरों एवं अन्य भारी वाहनों को जांच के लिए रोका गया। इस दौरान वाहनों के कागजात और खनिज परिवहन से संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई।

मौके पर थानाध्यक्ष शंखराज करण सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहे। इसी क्रम में वहीं, 30 अक्टूबर को शाम 5:17 बजे तक प्राप्त अपडेट के अनुसार सुखानी थाना क्षेत्र से बहादुरगंज के बीच कुल पांच वाहनों को जब्त किया गया है। इसकी जानकारी किशनगंज के खान निरीक्षक सुनील कुमार ने दी।

अब जांच के बाद जब्ती की कार्रवाई से खनिज परिवहन में नियमों के अनुपालन को लेकर प्रशासन की सख्ती का संकेत मिला है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button