District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

किशनगंज : बाजार समिति में वरीय अधिकारियों व प्रत्याशीयो की उपस्थिति में किया गया ईवीएम मशीन का मॉक पॉल।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिले के पुलिस लाइन स्थित मार्केडिंग यार्ड गोदाम में बने बज्र गृह में शनिवार को मौजूद सभी ईवीएम मशीन का वरीय अधिकारी, और प्रत्याशी की मौजूदगी में जांच कराया जा रहा है। एसडीएम अमिताभ कुमार गुप्ता ने बताया की ईवीएम चुकी पहले से रखा हुआ था जिस पर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में 18 दिसम्बर को चुनाव होना है जिसको लेकर सभी आरओ के देख रेख में इंजीनियर की टीम के द्वारा ईवीएम की जॉच की जा रही है। वही 34 वार्ड के प्रत्याशी को भी बुलाया गया था। जिसे प्रत्याशी के सामने ईवीएम मशीन में पांच-पांच पोल करा कर पार्षद और मुख्य पार्षद प्रत्याशी को संतुष्ट किया जा रहा है ताकि निर्वाचन में पारदर्शिता बनी रहे। एसडीएम अमिताभ कुमार गुप्ता ने बताया कि यह प्रिक्रिया कल तक चलने की संभावना है चुकी 102 बूथ है यहां पे हर बूथ के लिए तीन तीन मशीन होती है। मुख्य पार्षद में 19 कैंडिडेट है सारी तैयारी है। भय मुक्त माहौल में चुनाव संपन्न कराया जायेगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button