देशब्रेकिंग न्यूज़

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 57वीं पुण्यतिथि आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-इस अवसर पर पण्डित नेहरू के प्रति श्रद्धाँजलि अर्पित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे जब भारत एक स्वतंत्र देश के रूप में 1947 में आया, उस समय देश में एक सूई का भी निर्माण नहीं होता था, लेकिन नेहरू जी ने देश के नवनिर्माण की जिम्मेवारी उठाया एवं देश के कोने-कोने में बड़े-बड़े कल कारखाने, विद्युत उत्पादन, पावर स्टेशन, सड़क, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, तकनीकी संस्थाओं के निर्माण पर ध्यान केन्द्रित किया।

डा0 झा ने कहा कि देश के जनमानस में पंडित नेहरू की छवि एक उत्कृष्ट राजनेता, सफलतम प्रशासक एवं देश के सर्वांगीण विकास के लिये समर्पित राजनेता की रही है। आज कृतज्ञ राष्ट्र पंडित नेहरू के योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को नमन करती है।

इसके पूर्व सदाकत आश्रम के उद्यान में स्थित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर डा0 मदन मोहन झा के अलावे प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डा0 समीर कुमार सिंह, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, अरविन्द लाल रजक, मनोज कुमार सिन्हा, मृणाल अनामय, निरंजन कुमार, उमेश प्रसाद सिंह,बिपिन झा एवं अन्य कांग्रेस नेताओं ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाँजलि दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!