District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : सखी वार्ता में छात्राओं को अधिकारों व सुरक्षा की दी जानकारी

किशनगंज, 17 अगस्त (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर सोमवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, दिघलबैंक में छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस सह डब्ल्यूसीडीसी की नोडल पदाधिकारी अंकिता सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट सुशील कुमार झा, केस वर्कर टुम्पा दास एवं वन स्टॉप सेंटर के वर्कर सुनील कुमार राम ने छात्राओं से संवाद कर महिला एवं किशोरियों की सुरक्षा, अधिकार और सशक्तीकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान लिंग आधारित हिंसा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न और मानव तस्करी जैसे गंभीर विषयों पर जागरूक किया गया।

छात्राओं को बताया गया कि किसी भी तरह की हिंसा, शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में चुप नहीं रहें और इसकी जानकारी संबंधित पदाधिकारी या सक्षम प्राधिकार को दें। वन स्टॉप सेंटर के वर्कर सुनील कुमार राम ने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गलत घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है।

जेंडर स्पेशलिस्ट सुशील कुमार झा और केस वर्कर टुम्पा दास ने छात्राओं के सवालों के जवाब देते हुए सामाजिक कुरीतियों से बचाव के उपाय बताए। छात्राओं ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं।

डब्ल्यूसीडीसी की नोडल पदाधिकारी अंकिता सिंह ने कहा कि सखी वार्ता का उद्देश्य किशोरियों एवं महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना तथा हिंसा और शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में विद्यालय की वार्डन, अकाउंटेंट, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button