ताजा खबर

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में आग लगने से हुई मरीजों की मृत्यु एवं अनेक लोगों के घायल होने की दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/माननीय अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा कि इस हृदयविदारक घटना से वे अत्यंत मर्माहत हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा सभी शोकाकुल परिवारों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने इस घटना में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!