अपराधघटना/दुर्घटनाताजा खबरदेशप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

हेमंत सोरेन ने देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का अपमान किया है – विजय नंद पाठक

केवल सच – पलामू

मेदनीनगर  – आज झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में घर-घर तिरंगा अभियान को झंडा लगाने का भाजपा का एजेंडा बताया।वहीं भाजपाइयों पर अमृत महोत्सव के दौरान झंडा बेचने का आरोप लगाया। जिसके विरोध में भाजपाइयों ने हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।
मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक ने कहा कि घर-घर तिरंगा अभियान को उन्होंने भाजपा का एजेंडा बता दिया।जबकि इस अभियान का उद्देश्य देशवासियों को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत करना था और ऐसा हुआ भी। इस अभियान के दौरान देश का हर नागरिक तिरंगा लिए चल रहा था।बात रही भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा झंडा बेचने के आरोप का तो यह पूरा देश जानता है कि भाजपा के कार्यकर्ता ने देश की जनता को करोड़ो की संख्या में मुफ्त तिरंगा विरतण का भी कार्य किया है।

राज्य के मुख्यमंत्री जी को राष्ट्रीय ध्वज में भी एजेंडा नज़र आ रहा है
किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा सदन में ऐसा वक्तव्य देना राष्ट्रीय ध्वज का घोर अपमान है
सदन में भाषा की मर्यादा भूल कर आपने आज हम राज्य वासियों को शर्मिन्दित होने पर मजबूर कर दिया है
इस कृत्य के लिए देश से माफी मांगें।

मौके पर डिप्टी मेयर मंगल सिंह,परशुराम ओझा,अमित तिवारी,अविनाश वर्मा,विजय ओझा, सुरेंद्र विश्वकर्मा, सुनील पासवान,विभाकर पांडेय,धर्मेन्द्र उपाध्यायअरविंद गुप्ता,उदय शुक्लाज्योति पांडेय,जितेंद्र तिवारी,सीटू गुप्ता,मनोज दुबे,रेणु देवी,शिवकुमार मिश्र,ईश्वरी पांडे,संटू सिंह,अभिमन्यु तिवारी,राकेश तिवारी,सोमेश सिंह,अविनाश सिन्हा,सुनील पांडे,शैलेश सिंह,रोहित शर्मा,दीपक सिंह,किशन मखड़िया,मनदीप प्रजापति,के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!