प्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़

*महाशिवरात्री पर शिव मंदिर में उमड़ी भक्तो की भीड़*

गुड्डू कुमार सिंह तरारी।: महाशिवरात्रि पर तरारी प्रखण्ड के शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की पूजा व दर्शन करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है. हर भक्त की ख्वाहिश भोलेनाथ को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की होती है

हिन्दू धर्म में देवों के देव महादेव का एक विशेष स्थान है और उनकी पूजा के लिए महाशिवरात्रि का दिन बहुत ही खास होता है. इसलिए इस दिन देशभर के शिवालयों में भगवान भोले की पूजा और जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ सुबह से ही पूजा के लिए पहुंचने लगते है.

*भोलेनाथ को ये चढ़ता है चढ़ावा*

लोगों का मानना है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोले की पूजा और दर्शन करने से उनका भरपूर आशीर्वाद प्राप्त होता है. इसलिए आज पूरे पारंपरिक तरीके से लोग भगवान नीलकंठ की पूजा कर उनका जलाभिषेक करते हैं और भांग-धतूरे और बेल-पत्र आदि चढ़ाते हैं. हर भक्त की ख्वाहिश भोलेनाथ को प्रसन्नता उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की होती है.

*शिवालय में सुबह से लगा भक्तों का तांता*

ऐसी मान्यता है कि आज के दिन देवो के देव महादेव मंदिर. में मांगी गई लोगों की इक्षाएं भी हमेशा से पूरी होती आई हैं. इसलिए आम दिनों के भाँती महाशिवरात्री पर भक्तों का तांता लगा रहता है और आज तो सुबह साढ़े 4 बजे से ही लोग मंदिर में पहुंचने शुरू हो गए.

*कई मंदिरो में भजन-कीर्तन भी होगा*

आज शाम तक भोलेनाथ की पूजा चलेगी. उसके बाद शाम में कई मंदिरो में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया है.।

*पूजा से ये दोष हो जाते हैं दूर*

इस पावन दिन को लेकर सेदंहा मंदिर के पुजारी घनश्याम पाण्डेय ने बताया कि हिन्दू धर्म में भगवान भोले के प्रति विशेष आस्था होती है. आज के दिन लोग महादेव की प्रसन्नता और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पूजा कर, भांग, धतूरे, बेल-पत्र और दूध आदि से इनका अभिषेक करते हैं. महादेव की पूजा कर लोग सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करते हैं. इनकी पूजा से काल सर्प दोष, ग्रह दोष और विष दोष आदि दूर हो जाते हैं. आज के दिन पूजा के अलावा, काफी संख्या में लोग व्रत रख कर भगवान भोलेनाथ की कथा आदि का भी पाठ करते है

Related Articles

Back to top button