ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : मंत्री शाहनवाज आलम के गृह जिला में हुआ भव्य स्वागत

अररिया/धर्मेन्द्र सिंह, बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री एवं जोकीहाट के विधायक शाहनवाज आलम के मंत्री बनने के बाद पहली बार गृह जिले आगमन पर पूरे जिले में गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया गया। नरपतगंज, फारबिसगंज और अररिया में राजद और जदयू के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष सुरेश पासवान, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज साह, नगर अध्यक्ष सुधीर कुमार यादव ने अररिया स्थित जिला अतिथि गृह में बुके देकर मंत्री शाहनवाज आलम का स्वागत किया। उनके काफिले के साथ साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मोटरसाइकिल पर सवार थे, जो उनके साथ साथ चल रहे थे। उनका काफिला गोढ़ी चौक से लेकर चांदनी चौक होते हुए गुजरा। जीप में खड़े होकर वह लोगों को हाथ हिला कर उनकी दुआएं लेते रहें और लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने मंत्री बनने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आभार व्यक्त किया और कहा कि जिस उम्मीद के साथ हमें मंत्री बनाया गया है। उस उम्मीद को पूरा करने के लिए सकारात्मक प्रयास किया जायेगा। जनता का हर सुख दुख में मैं साथ रहूंगा। उन्होंने कहा कि अपने पिता मरहूम तस्लीमुद्दीन के सपनों को साकार करेंगे और इस क्षेत्र में हर साल सैलाब और इस वर्ष अल्प वर्षा के कारण सुखाड़ की जो स्थिति पैदा हुआ है,उसे दूर करने का प्रयास किया जायेगा। सैलाब से जो तबाही हर साल इस क्षेत्र के लोगों को सहना पड़ता है, उस दिशा में निदान किया जायेगा। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम उर्फ पप्पू अजीम, पूर्व विधायक जाकिर अनवर, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज साह, संजय कुमार मिश्र, राजद जिला अध्यक्ष सुरेश पासवान, मुखिया प्रतिनिधि सह राजद नेता बसीर अहमद,मुखिया प्रतिनिधि मो शाहिद, रानीगंज राजद प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार, अमित कुमार, महानंद विभु, नगर अध्यक्ष सुधीर कुमार यादव, जिला परिषद अध्यक्ष पप्पू अजीम, शगुफ्ता अजीम,समाज सेवी इम्तियाज अंसारी, विधायक प्रतिनिधि चिंपू उर्फ सादिक हाशमी, सहित सैंकड़ों लोग शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!