District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बिहार दिवस समारोह 2023 पर खगड़ा स्टेडियम में लगा व्यंजन मेला।

देर संध्या तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम की बिहार गौरव गाण से हुई शुरुआत।

  • बीएसएफ, एसएसबी, आईसीडीएस और रेडक्रॉस समेत कई विभाग ने जनजागरुकता हेतु लगाया स्टॉल।
  • कार्यक्रम में बिहार थीम की रही धूम, लोगो ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा।
  • 23 मार्च को भी होंगे कार्यक्रम।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, डीएम श्रीकांत शास्त्री ने सभी जिलेवासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी है। बिहार दिवस समारोह 2023 पर विकास मेला के साथ व्यंजन मेला भी खगड़ा स्टेडियम में लगाया गया था। लोगो ने दीदी की रसोई, जीविका, आईसीडीएस, शिक्षा विभाग के स्टॉल पर लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाया। वही जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से स्थानीय उत्पाद की बिक्री हेतु स्टॉल लगा था। बीएसएफ ने आर्म्स की प्रदर्शनी लगाई थी।एसएसबी ने भी व्यंजन का स्टॉल लगाकर लोगो को विभिन्न तरह के व्यंजन भेंट किया। नीरा की बिक्री भी स्टॉल पर हुई। साथ ही, आईसीडीएस और रेडक्रॉस के स्टॉल पर कई जानकारियां प्राप्त हो रही थी। बैंक के माध्यम से 115 लाभुको को लगभग 75 करोड़ का ऋण प्रदान किया गया। ग्रामीण विकास विभाग और कृषि विभाग के स्टॉल पर काफी भीड़ दिखी। विधान पार्षद दिलीप कुमार जायसवाल समेत गणमान्य ने विकास मेला को काफी सराहा। बिहार जय घोष से पूरा जिला गुंजायमान रहा। बिहारियत पर स्वाभिमान का अहसास दिलाते कार्यक्रम में डीएम श्रीकांत शास्त्री ने मीडिया को संबोधित कर बिहार दिवस की शुभकामनाओं के साथ बिहार गौरव पर संदेश दिया। उन्होंने लोगो से बिहारी होने पर गर्व करते हुए अपने अंदर बिहार के गौरव को बरकरार रखने की अपील की। बिहार विकास पर जानकारी दिया। सांस्कृतिक संध्या का आगाज जिलाधिकारी ने अपने चंद संबोधन से की, संदेश दिया कि बिहार स्वाभिमान का उत्सव बिहार दिवस पर हम बिहारी होने पर गर्व महसूस करें और अपनी संस्कृति को कायम रखें। सांस्कृतिक संध्या में विद्यालय के बच्चो ने आकर्षक प्रस्तुति दी और राज्य के बाहर के सितारे, कलाकार देर संध्या तक प्रस्तुति दे रहे थे। वही 23 मार्च को भी राज्य के अंदर के कलाकार बिहार दिवस पर समा बांधेंगे। लोगो ने बिहार दिवस पर सुखद अनुभूति को पाकर जय बिहार जय बिहार किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!