झारखंडझारखण्डताजा खबरयोजनाराज्य

पूर्व सांसद मनोज कुमार ने नावा खास क्षेत्र का किया दौरा व योजनाओं का किया निरीक्षण

रणधीर दुबे

पाटन – पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार आज नावा खास में राजा गुरुजी के ब्रह्मभोज में शामिल हुए।
इसके उपरांत ग्रामीणों से मुलाकात की और विधायक राशि से बन रहे छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उसकी गुणवत्ता को लेकर निर्देश भी दिया।
बिजली तारो की समस्या की ग्रामीणों ने जानकारी दी जिसके ऊपर तत्काल संबंधित अधिकारी से बात कर पूर्व सांसद ने बताया की पंद्रह दिन के अंदर तार बदल दिया जाएगा।
इस मौके पर नावा खास के पूर्व मुखिया चंद्रदेव प्रसाद सिंह, पंचकड़िया पूर्व मुखिया विशेष पासवान, पूर्व पंचायत समिति रामप्रवेश सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य अशोक तिवारी,भाजपा नेता विनोद पांडेय, नागेंद्र प्रसाद, महाफिज अंसारी, जगदीश पांडेय, गुड्डू सिंह, रामगोविन्द प्रसाद, नेपाल प्रसाद, प्रकाश तिवारी, गुड्डू पांडेय, मनोज पांडे, रंजित सोनी, अमित मालाकार, राजेंद्र चौधरी, मिथलेश चंद्रवंशी, बृजेश चंद्रवंशी, रामू भुइयां, प्रकाश भुइयां, विनोद पांडेय, जैनेंद्र यादव, अजीत यादव, राधेश्याम मेहता इत्यादि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!