झारखंडराजनीति

प्रत्येक शक्ति केंद्र से घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा- गणेश मिश्र

मेदिनीनगर – 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गांधी पार्क स्टेशन रोड मेदिनीनगर में प्रातः 5:30 से 6:30 बजे तक होगा योगा कार्यक्रम-आनंद शंकर और विजय ओझा बनाए गए प्रभारी।
महा जनसंपर्क अभियान के बढ़ते चरणबद्ध कार्यक्रम में 20 से 30 जून तक होगा घर-घर संपर्क।
परिसदन भवन मेदिनीनगर में प्रमंडलीय प्रभारी गणेश मिश्रा के साथ महा जनसंपर्क अभियान टोली, जिलाध्यक्ष विजयानंद पाठक, सांसद विष्णु दयाल राम एवं जिला पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में घर-घर संपर्क अभियान को सफल बनाने को लेकर बिंदुवार चर्चा हुई। प्रत्येक शक्ति केंद्र से घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिसमे मंडल की टोली एवं बुथ समितियों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। मंडल प्रभारी प्रत्येक दिन बूथ स्तरीय मॉनिटरिंग करते रहेंगे। घर-घर संपर्क के दौरान मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों एवं पलामू सांसद द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए किए गए कार्यों का विवरण हैंड बिल के माध्यम से लोगों में वितरित करेंगे। घर-घर संपर्क टोली द्वारा केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार पुस्तिका एवं स्टीकर के माध्यम से किया जाएगा। प्रदेश से प्राप्त प्रचार प्रसार सामग्री किड्स जिला पदाधिकारियों के माध्यम से मंडल अध्यक्षों की निगरानी में शक्ति केंद्रों तक पहुंचाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
बैठक में विभाकर नारायण पांडे प्रफूल सिंह विजय ओझा शिवकुमार मिश्रा धर्मेंद्र उपाध्याय सुनील पासवान सुरेंद्र विश्वकर्मा श्याम बाबू अरविंद सिंह सोमेश सिंह रीना किशोर मनोज दुबे ज्योति पांडे मंजू गुप्ता रेनू देवी सीटू गुप्ता राकेश दुबे जितेंद्र तिवारी कृष्णा गुप्ता ईश्वरी पांडे अलख दुबे पंकज तिवारी एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ता शामिल रहे।
Check us at, canceltimesharegeek.

Related Articles

Back to top button