ब्रेकिंग न्यूज़

श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी के 354 वें प्रकाशोत्सव के सफल एवं सुचारु आयोजन हेतु जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्र कुमार शर्मा ने अधिकारियों की टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को ससमय कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

त्रिलोोकी नाथ प्रसाद :-लाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों एवं गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर विषय वस्तु पर बिंदुवार विमर्श किया।

विदित हो कि 18 जनवरी से 20 जनवरी तक प्रकाशोत्सव का आयोजन होना है। पर्व का शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने तथा विधि व्यवस्था संधारित रखने हेतु जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों पुलिस पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी पटना सिटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पटना सिटी तथा गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों के साथ गुरुद्वारा में बैठक की।

बैठक में भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक प्लान ,पार्किंग की व्यवस्था, बैरिकेडिंग ,ड्रॉप गेट, वॉच टावर, प्रवेश द्वार, निकासी द्वार सहित कई बिंदुओं पर विधि व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से बैठक की । इसके लिए संयुक्त आदेश जारी कर महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने तथा ब्रीफिंग करने का निर्देश दिया।

बैठक में नगर आयुक्त श्री हिमांशु शर्मा उप विकास आयुक्त श्री रिची पांडे, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक श्री डी अमरकेश अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था श्री के के सिंहअपर समाहर्ता राजस्व श्री राजीव श्रीवास्तव अपर समाहर्ता आपदा श्री मृत्युंजय कुमार विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री रंजीत कुमार सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी तथा अनुमंडल पदाधिकारी पटना सिटी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पटना सिटी थानाध्यक्ष प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button