ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जूनियर ऑनलाइन शतरंज में सुरोनोय दास बने चैंपियन..

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिला शतरंज संघ द्वारा रविवार को अपने जिले के जूनियर खिलाड़ियों के बीच एक नि:शुल्क ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें एक दर्जन से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव सह कार्यक्रम के संयोजक कमल कर्मकार ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में मिलनपल्ली निवासी एवं संघ के उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार दास व श्रीमती सुनीता सरकार के पुत्र सुरोनोय दास चैंपियन बने।विदित हो कि सुरोनोय मिलनपल्ली में अवस्थित स्पीड किड्स विद्यालय के महज यूकेजी के छात्र हैं।इसके अगले स्थानों पर क्रमशः ऋत्विक मजूमदार, दिव्या कर्मकार, इशिता कुंडू, अभी सिंह, धान्वी कर्मकार, पलचीन जैन, रिया गुप्ता, वर्धमान वैद, सार्थक ओझेया, रोहित गुप्ता, रूशील झा, देवांशु मंत्री एवं अन्य ने जगह बनाई।इस प्रतियोगिता के चैंपियन खिलाड़ी सुरोनोय को संघ के वरीय उपाध्यक्ष डॉ. एम.एम. हैदर ने पुरस्कृत किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चों के मानसिक विकास हेतु इस खेल का कोई आकर्षक विकल्प परिलक्षित नहीं होता है।यह खेल एक पंथ दो काज के समान है।इससे बच्चों का मनोरंजन तो होता ही है साथ ही इसके माध्यम से उनके तर्क शक्ति का भी स्वत: विकास हो जाता है।अतः सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को इस खेल को सीखने एवं खेलने हेतु प्रेरित करना चाहिए।मौके पर संघ के वरीय संयुक्त सचिव तथा इस चैंपियन खिलाड़ी के कोच श्री कर्मकार एवं खिलाड़ी के पिता श्री राजेश कुमार दास उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button