रणनीति

*युवा कांग्रेस पर लाठीचार्ज के खिलाफ सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस*

*युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज के खिलाफ सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस*

पटना:डेस्क -बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के विधानसभा घेराव के दौरान बोरिंग रोड चौराहे पर पुलिस द्वारा बर्बर लाठीचार्ज किया गया जिसमें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास, राष्ट्रीय सचिव विधायक आनंद शंकर सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता चोटिल हुए, इस घटना के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए कल सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विरोध प्रदर्शन करने का निर्देश दिया है।

इस बाबत बताते हुए बिहार कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज पर संज्ञान लेते हुए प्रत्येक जिला मुख्यालय में कांग्रेसजनों को निर्देश दिया है जिससे निरंकुश एनडीए सरकार को चेतावनी के रूप में ये विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। युवा कांग्रेस के विधानसभा घेराव में सरकार के इशारे पर बिना किसी पूर्व सूचना अचानक लाठीचार्ज और वाटर कैनन के कारण सैंकड़ों कार्यकर्ता घायल हुए हैं उनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में किया गया।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!