झारखंडताजा खबरप्रमुख खबरेंराज्य

BAU Ranchi : मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय गुमला ने लगाया मछली गोलगप्पा का स्टाल

बेचे जाने वाले मूल्यवर्द्धित उत्पादों में मछली आचार, मछली मोमो, मछली कटलेट एवं मछली पानी पूरी शामिल


रांची : मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय गुमला (BAU) द्वारा मछली के मूल्यवर्द्धित उत्पाद का स्टाल महाविद्यालय के द्वार पर लगाया गया। महाविद्यालय के सह अधिष्ठाता डा. एके सिंह के मार्गदर्शन एवं सहायक प्राध्यापिका डा. कस्तूरी चट्टोपाध्याय के दिशा निर्देश पर मात्स्यिकी प्रसंस्करण विभाग अंतर्गत विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा मछली के विभिन्न मूल्यवर्द्धित उत्पाद बनाए जाते हैं। बनाए गए उत्पादों को महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर स्टाल लगाकर उनके द्वारा बेचा जाता है। बेचे जाने वाले मूल्यवर्द्धित उत्पादों में मछली आचार, मछली मोमो, मछली कटलेट एवं मछली पानी पूरी शामिल हैं। मछली पानी पूरी उपभोताओं के लिए एक नया उत्पाद है।

लोगों ने मछली पानी पूरी के स्वाद को काफी सराहा। एक प्लेट मछली पानी पूरी 20 रुपये में बेचे जाते हैं जिसमें 6 पीस पानी पूरी रहती है। विद्यार्थियों ने अपने द्वारा बनाए गए इस मछली पानी पूरी पर लोगों की प्रतिक्रिया का वीडियो भी बनाया। लगभग 15 लोगों की प्रतिक्रिया दिखाई गई। जिसमें अधिकतर लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। सकारात्मक प्रतिक्रियाओं में मछली पानी पूरी का स्वाद, विशिष्टता एवं मसालों की मात्राओं को सराहा गया। वहीं कुछ लोगों ने उसके मछलीनुमा गंध एवं पानी के स्वाद के कारण नापसंद किया। लोगों ने बताया कि मछली पानी पूरी उनके लिए एक नया उत्पाद है। जिसके बारे में वे पहले कभी नहीं सुने थे। उन्होंने इस नए उत्पाद के प्रति अपनी खुशी व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button