ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*मोकामा तथा गोपालगंज में महागठबंधन के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित: कांग्रेस*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-बिहार प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमिटी के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने मोकामा तथा गोपालगंज विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में महागठबंधन की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि दोनों सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवार बड़े मतों के अंतर से जीत हासिल करेंगे।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सुनिश्चित जीत देखकर भाजपा हताश हो चुकी है। हताशा में भाजपा नेता1 अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोकामा तथा गोपालगंज में मतदाताओं ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि महागठबंधन के प्रत्याशियों को अपार मतों से विजयी बनाने जा रही हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता तथा कार्यकर्ता दोनों विधानसभा क्षेत्रों में महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए आज प्रचार के आखिरी दिन तक मेहनत करते रहें।

बिहार प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि मोकामा में नीलम देवी इस बार जीत का रिकॉर्ड दर्ज कराएगी।उन्होंने कहा कि भाजपा के नीतियों से पूरा देश तबाह है। किसी भी वर्ग के मतदाताओं का समर्थन भाजपा को नहीं रह गया है। आर्थिक मामलों में देश का बेड़ा गर्क करने वाली मोदी सरकार का नाम लेकर चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की जनता जमानत जब कराने का मन बना चुकी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button