District Adminstrationअपराधकिशनगंजताजा खबरदेशप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : भारत नेपाल सीमा से संदिग्ध पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार।

गलगलिया इलाके से हुई गिरफ्तारी, कार्रवाई में जुटी पुलिस।

  • किशनगंज से पाकिस्तानी महिला को भारत नेपाल सीमा के पास से हिरासत में लिया गया है। एसपी की माने तो महिला का वीजा काफी पहले खत्म हो चुका है। उसने अमेरिका की नागरिकता ले रखी है। उत्तराखंड में वो जेल जा चुकी है।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, भारत नेपाल सीमा से सटे गलगलिया बार्डर पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त आपरेशन में एक संदिग्ध पाकिस्तानी महिला को हिरासत में लिया गया है। बताया जाता है की महिला भारत से नेपाल जाने की फिराक में थी। महिला से जब पूछताछ की गई तो वो कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाई जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। जिला पुलिस कप्तान डा. इनाम उल हक मेंगनू ने बताया की महिला पाकिस्तान की रहने वाली है लेकिन उसने अमेरिका के कलेफोरनिया की नागरिकता ले ली है। एसपी ने बताया की महिला का वीजा समाप्त हो गया है और इससे पूर्व भी वो उत्तरखंड में गिरफ्तार हो चुकी है और 11 महीने जेल में भी रह चुकी है। इसकी सूचना कोलकाता स्थित यूएस दूतावास सहित अन्य स्थानों पर भेजी जा रही है। महिला का नाम फरीदा मालिक है, जिससे पूछताछ भी जारी है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button