किशनगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क, नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी

किशनगंज,10अगस्त(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, स्वतंत्रता दिवस को लेकर किशनगंज पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थानाध्यक्षों को विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं।

नेपाल सीमा से सटे थाना क्षेत्रों में एसएसबी अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर लगातार गश्त एवं निगरानी की जा रही है, वहीं बंगाल से सटे इलाकों में भी पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। अगले दो दिनों में जिले के होटलों की जांच की जाएगी ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई हो सके।

एसपी सागर कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में सुरक्षा चाक-चौबंद रखने के लिए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!