ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

झारखण्ड बंद आज : 60:40 नियोजन नीति को लेकर झारखंड बंद आज… लगभग स्कूलें बंद, सुरक्षा बल चप्पे – चप्पे पर तैनात।…

राहुल राय रची 60/40 वाली नियोजन नीति के खिलाफ झारखंड यूथ एसोसिएशन ने सोमवार को झारखंड बंद का आव्हान किया है, जबकि झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन ने झारखंड बंद को 🐅 जगरनाथ महतो के शोक में वापस ले लिया गया था। बंद को देखते हुए राजधानी रांची में लगभग एक हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, इनमें रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) की दो कंपनी, रैपिड एक्शन पुलिस (रैप), क्यूआरटी, इको, महिला पुलिस व जिला पुलिस के हथियारबंद व लाठी पार्टी शामिल हैं. सिटी एसपी शुभांशु जैन ने सभी डीएसपी व थाना प्रभारी को सुबह से ही गश्त करने का निर्देश दिया है. बंद समर्थकों से वार्ता कर पर्व- त्योहार को देखते हुए सांकेतिक बंद का आग्रह किया जायेगा, ताकि आमलोगों को कोई परेशानी न हो।

बंद को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। झारखंड बंद को देखते हुए वज्र वाहन, रंगीन पानी का टैंकर व आंसू गैस की टीम को भी लगाया गया है,

*यूथ एसोसिएशन से सांकेतिक बंद का किया जाएगा आग्रह।*

सिटी एसपी ने कहा कि बंद समर्थकों से वार्ता कर पर्व त्योहार के देखते हुए सांकेतिक बंद का आग्रह किया जायेगा, ताकि आमलोगों को कोई परेशानी न हो, झारखंड बंद को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं, सभी पुलिस अधिकारियों को भी गश्त करने का आदेश जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!