किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती महावीर मार्ग स्तिथ कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष इमाम अली चिंटू की अध्यक्षता में मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में इमाम अली चिंटू के साथ सभी पदाधिकारियों ने इस मौके पर इंदिरा जी की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि दी। साथ ही प्रधानमंत्री रहते हुए इंदिरा गांधी के कार्यकाल में देश की अखंडता को लेकर हुई कोशिशों को याद किया। इससे पहले सांसद प्रतिनिधि परवेज रेजा, नगर अध्यक्ष अरुण कुमार साहा, महिला जिलाध्यक्ष सहिदा बेगम, शौकत हुसैन, सहित अन्य नेता सुबह के समय कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। वहां सभी ने इंदिरा की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। इसी तरह से ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से विशेष आयोजन कर स्व. इंदिरा को याद किया गया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि परवेज रेजा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो आज़ाद साहिल, नगर अध्यक्ष अरुण कुमार साह, महिला जिला अध्यक्ष शाहजहां बेगम, नगर कांग्रेस प्रभारी जुल्फेकार अंसारी, कांग्रेस महासचिव तौसीफ अंजार, महिला प्रखंड अध्यक्ष सहिदा बेगम, कांग्रेस नेता शौकत हुसैन, महिला कांग्रेस नेत्री बिंदु देवी, सबीना खातून, गुरिया खातून, सैमुन खातून, मो नासिर, सुभम दास आदि मौजूद रहे। इस दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आजाद साहिल ने कहा कि इंदिरा जी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। अदम्य साहस की प्रतीक, देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी प्राणों की आहुति देने वाली ‘आयरन लेडी’ भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती पर कोटि कोटि नमन हम सभी कांग्रेस के साथी करते है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button