ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर रामपुर-फरिंगोला में लग रहे जाम की समस्या के निदान हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न

सड़क जाम के निदान हेतु जिलाधिकारी ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में एनएच-27 (रामपुर फरिंगोला) रोड पर लग रहे जाम के निदान हेतु कोर कमिटी की बैठक समाहरणालय सभागार में सम्पन्न हुई। इस बैठक में एनएचएआई पूर्णिया डिवीजन के अभियंता, डीडीसी, अपर समाहर्त्ता (लोक शिकायत निवारण) जिला परिवहन पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से एनएच 27 रामपुर फरिंग्गोला में लग रहे जाम की समस्या के निदान पर समीक्षा हुई। समीक्षा के क्रम में डीएम ने महत्वपूर्ण निर्देश एनएचएआई को दिया। मुख्यतः एनएचएआई को रामपुर फरिंगोल जाम के निदान हेतु उनके द्वारा वॉलिंटियर की व्यवस्था करने, एनएचएआई के कनीय अभियंता को लगातार नियमित रूप से एनएच पर भ्रमण कर स्थिति की निगरानी करने, स्थानीय थाना द्वारा अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्त करने तथा एसएसबी कैंप के पास हो रहे नाले का निर्माण शीघ्रतिशीध्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button