प्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़

प्रखण्ड प्रमुख ने किया तरंग मेधा उत्सव 2022 का उद्घाटन।।…

गुड्डु कुमार सिंह:-गडहनी । रामदहिन मिश्र +2 विद्यालय के प्रांगण में प्रखण्डाधीन सभी विद्यालयों के मेधावी छात्र छात्राओं का विभागीय निदेशालोक में “तरंग ” मेधा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखण्ड प्रमुख विमल कुमार सिंह, पंसस मोहन राम, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी रेणु कुमारी, पूर्व प्रखण्ड साधन सेवी सर्वजीत कुमार सिंह, पूर्व संकुल साधन सेवी संतोष कुमार सिंह, रविन्द्र सिंह, शिक्षिका सीमा सिंह, शिक्षक मंतोष कुमार, अभिनव कुमार, विनोद सिंह, भीम सिंह, ओम प्रकाश राय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।मंच संचालन शारीरिक शिक्षक शशीभूषण सिंह द्वारा किया गया।इस दौरान भिन्न भिन्न प्रतियोगिता में जूनियर सिनियर सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जूनियर क्रॉश वर्ड में श्रेया कुमारी उमवि हदियाबाद से प्रथम, आशीष कुमार उमवि बलिगांव द्वितीय, प्रतियोगिता में जिज्ञासा कुमारी उमवि असलान बहादुरपुर प्रथम, रोहित राज बादल उमवि गड़हनी द्वितीय, निबंध प्रतियोगिता में निशा कुमारी उमवि काऊप प्रथम, अमृता कुमारी उमवि कुरकुरी द्वितीय स्थान प्राप्त किया।जूनियर आशु भाषण मे प्रीती कुमारी उमवि बालबांध प्रथम, मिस्टी कुमारी उमवि गड़हनी हिन्दी द्वितीय स्थान प्राप्त किया।सिनियर आशु भाषण प्रतियोगिता में सिमरन कुमारी मवि काऊप प्रथम, रंजन कुमार द्वितीय, क्रॉस वर्ड प्रतियोगिता में श्रवणलता कुमारी रामदीन मिश्र उच्च विद्यालय गड़हनी प्रथम, साहिल कुमार मध्य विद्यालय चांदी द्वितीय, स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में गुलशन कुमार +2 विद्यालय बलिगांव प्रथम, निकहत गजाला उमावि गड़हनी द्वितीय, निबंध प्रतियोगिता में उज्जवल कुमार +2 विद्यालय बलिगांव प्रथम, सिद्धार्थ शेखर रामदहिन मिश्र +2 विद्यालय द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडली में शशीभूषण सिंह, शशिकांत प्रसाद सिन्हा प्रेम प्रियदर्शी, विनोद कुमार सिंह, पांडेय विजेता रामचन्द्र, विजय कुमार मंडल ने सराहनीय भूमिका निभाई। प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी महोदया ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी एवं सकारात्मक दिशा में निरंतर आगे बढ़ते रहने हेतु कामना किया।सफल चयनित उक्त छात्र छात्राओं को यूं हीं अच्छा करने हेतु प्रोत्साहित करते हुए पुरष्कृत भी किया तथा बताया कि जिला द्वारा आयोजित जिला स्तरीय तरंग मेधा प्रतियोगिता में प्रखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित बच्चे भाग लेंगे तथा वहां से चयनित होकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगे और नाम रौशन करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!