अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

राँची पुलिस को मिली बड़ी सफलता दो अलग अलग अपराधों में शामिल शराब माफिया सहित 6 अपराधियो को किया गिरफ्तार..

रांची/ओमप्रकाश, उत्पाद विभाग के चालक अनुज सिन्हा पर गोलीबारी मामले में शराब माफिया सोना राम साहू सहित 4 अपराधियो को गिरफ्तार किया है जिनके पास से दो एक देशी कट्टा पिस्तौल, जिंदा गोली और घटना में इस्तेमाल किये गए कार को जप्त किया गया है।नामकुम थाना के रिंग रोड में 4 नवम्बर को हुई राजेश नायक हत्या कांड का खुलासा कर लिया गया है, जिसमे दो अपराधियो की गिरफ्तारी हुई है।दिनांक 16.10.2019 को उत्पाद विभाग के चालक अनुज कुमार सिन्हा अपनी ड्यूटी समाप्त कर मोराबादी होते हुए अपने क्वार्टर H. E. C कॉलोनी सेक्टर 02 क्वार्टर के गेट पर जब आये तो एक लाल रंग की कार जिसका नंबर प्लेट कपड़े से ढका हुआ था, उसमे बैठे व्यक्ति ने अनुज कुमार को गोली मारी और वहाँ से भाग गया।इस संबंध में जगरनाथपुर थाना कांड संo 449/19, दिनांक 17.10.2019 धारा 307/34 भाoदoविo एवं 27 शस्त्र अधिo के अंतर्गत जख्मी अनुज कुमार सिन्हा की पत्नी के फर्दबयान के आधार पर दर्ज किया गया।अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना मिली कि अनुज कुमार सिन्हा को गोली मारने वाला अपराधी किसी अन्य जगह अपराध करने के लिए पुनदाग में एकत्रित हुए है।इसी सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक हटिया के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल के साथ सत्यापन एवं छापेमारी करने हेतु सरना टोली पुनदाग दीपक मुंडा के घर पहुचे तो कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे जिसमे पुलिस के द्वारा चार लोगों को पकड़ लिया गया तथा एक व्यक्ति भागने में सफल हो गया।इन लोगो की जमा तलाशी लेने पर दो पिस्तौल चार गोली तथा छह मोबाइल बरामद हुआ।इनके नाम पूछने पर 1. सोना राम साहू उम्र 52 वर्ष, पिता स्वo युगल साहू साo होचर, कांके रांची। 2. संजय कुमार नायक, उम्र 28 वर्ष, पिता राम नारायण नायक, साo डी. टी518, धुर्वा, जिला रांची। 3. दीपक मुंडा उम्र 26 वर्ष, पिता श्री बहादुर मुंडा, साo सरना टोली पुनदाग, थाना जगरनाथपुर (पुनदाग ओo पीo) जिला रांची। 4. मोo साजिद, उम्र 24 वर्ष, पिता मोo सिद्दीक साo हिंदपीढ़ी मदरसा रांची बताया।तथा भागने वाले का नाम छोटू उर्फ शुभम कुमार उम्र 24 वर्ष पिता स्वo रामप्रसाद, साo सेक्टर 08, नियर राय चौक, थाना हरला, जिला बोकारो है।सोना राम साहू द्वारा बताया गया कि अनुल कुमार सिन्हा द्वारा इसके अवैध शराब दुकान पर कई बार छापेमारी करवाकर काफी नुकसान पहुचाया है, जिसके कारण उसने अपने सहियोगियो के साथ मिलकर संजय नायक के लाल ब्रेजा में जाकर कई दिन तक रेकी कर दिनांक 16.10.2019 को रात 11:15 बजे अनुज कुमार सिन्हा के घर के सामने ही हत्या कर देने के लिए गोली चलाई थी।इन लोग के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर धुर्वा डैम के किनारे झाड़ी में छिपाया हुआ लाल रंग की ब्रेजा जिसका नो JH01DM 0695 बरामद किया गया।दिनांक-4-11-2019 को नामकुम थाना अंतर्गत करकट्टा गांव रिंग रोड के पास राजेश नायक पिता महेन्दर नायक, साo-जोरार नामकुम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।इस सन्दर्भ में नामकुम थाना कांड साo 320/19 दिo 04-11-20019 धारा 302/120(b) भाoदoविo एवं 27 आर्म्स एक्ट के कांड के वादी मृतक राजेश नायक की पत्नी सरस्वती देवी के बयान के आधार पर छ: नामजद 1. रौनक नाग 2. रूपेश नाग 3. प्रवीण नाग 4. देवानंद गोप 5. रोबिन शर्मा 6. मुकेश श्रीवास्तव एवं तीन चार अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया था।कांड के अनुसंधान में यह बात प्रकाश में आई कि मृतक राजेश नायक समय करीब 5 बजे संध्या में नामकुम बाजार से रूपेश सिंह पिता राधा सिंह, साo चायबगान नामकुम के साथ राजेश नायक की कार में जाते हुए देखा गया था।रूपेश सिंह को पूछताछ के क्रम में उन्होंने राजेश नायक की हत्या में शामिल होने की बात को स्वीकार किया और बताया कि पूर्व में राजेश नायक के द्वारा एक जमीन बेचने के एवज में इनको 35 लाख रुपए देने का वादा किया था किन्तु मात्र 10 लाख रुपये ही दिए थे।इसी बात को लेकर दिनेश सिंह पिता रवि सिंह साo बरगॉवा एवं अन्य व्यक्तियों के सहियोग से इनकी हत्या कर दी गई।राजेश नायक पूर्व में चुटिया थाना कांड साo 135/14 में अरुण नाग की हत्या में अभी करीब 3 माह पूर्व जेल से जमानत पर रिहा हुआ था।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

1.रूपेश सिंह, पिता राधा सिंह, साo चायबगान नामकुम थाना नामकुम जिला रांची।
2.दिनेश सिंह ,पिता रवि सिंह, साo बरगॉवा, थाना नामकुम जिला रांची।
इनके पास से दो गोली का खोखा और दो मोबाइल फोन बरामद हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button