अपराधकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज के पोठिया में महिला का आरोप — पुत्र को पीटकर किया घायल, घर में की लूटपाट और आगजनी का प्रयास

किशनगंज,16सितम्बर(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, पोठिया थाना क्षेत्र के उदगाड़ा ग्राम पंचायत अंतर्गत खाड़ाबाड़ी निवासी सकीला बेगम ने गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है कि 17 अगस्त 2025 की रात को कुछ लोगों ने पहले उसके पुत्र को बेरहमी से पीटा, फिर उनके घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट और आगजनी की कोशिश की।

सकीला बेगम के अनुसार, रात लगभग 11 बजे रऊफ (60 वर्ष) एवं उनके पुत्र गुलाब (21 वर्ष), रियाजुल (22 वर्ष), राहुल (18 वर्ष) तथा एक अन्य सबाब (45 वर्ष), जो सभी अली नगर, थाना इस्लामपुर, जिला उत्तर दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) के निवासी बताए गए हैं, ने उनके पुत्र को बुरी तरह पीटा, जिससे वह घायल होकर खून से लथपथ घर पहुंचा।

कुछ देर बाद ही ये सभी आरोपित फिर से हथियार सहित उनके घर आए और सकीला बेगम, उनकी पुत्री रेशमा खातून, बहू और पुत्र मो० राजा के साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपितों ने घर में रखे 5 लाख रुपये नकद, दो भड़ी सोना, 20 भड़ी चांदी, जो बेटी की शादी के लिए रखे गए थे, लूट लिए।

इतना ही नहीं, आरोपितों में से रऊफ ने अपने साथ लाए मोटरसाइकिल की टंकी से पेट्रोल निकालकर घर में छिड़काव कर आग लगाने की कोशिश की। ग्रामीणों के समय पर पहुंचने से बड़ी अनहोनी टल गई।

सकीला बेगम ने बताया कि जाते-जाते आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी और अब भी उनके घर के आसपास डेरा जमाए बैठे हैं, जिससे परिवार में दहशत का माहौल है।

उन्होंने सामाजिक बैठक के चलते कुछ विलंब से आवेदन देने की बात कही है और पोठिया थाना पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!