ब्रेकिंग न्यूज़

इंटक को आंदोलन करने के लिए बाध्य कर रही है बिहार सरकार – चंद्रप्रकाश सिंह

इंटक को आंदोलन करने के लिए बाध्य कर रही है बिहार सरकार – चंद्रप्रकाश सिंह

 

बिहार इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व इंटक बिहार के अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश सिंह ने बक्सर जिला के चौसा बनारपुर के किसानों घर में घुस कर उनके परिवार को प्रताड़ित करने और मार पीट करने की कार्यों की तीव्र भर्तसना की है।श्री सिंह ने आरोप लगाया की एक तरफ जहां किसानों को उचित मुआवजा आज के दर पर नही मिल रहा न रोजगार मिल रहा। वही एसजेवीएनएल एक साजिश के तहत किसानों की जमीन का जबरदस्ती अधिग्रहण कर रही है।और इंटक से संबद्ध यूनियन के पदाधिकारियों और किसानों को झूठे मुकदमों में फंसा रही है। बक्सर के जिलाधिकारी द्वारा गलत ढंग से मुकदमे कर फंसाया जा रहा है। श्री सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव से मांग की है की एक सर्वदलीय शिष्ट मंडल घटना की जांच करे।और जिलाधिकारी द्वारा किए गए झूठे मुकदमे वापस लिए जाय।वही इंटक से संबद्ध यूनियन को प्रताड़ित करना बंद करे अन्यथा बिहार इंटक बाध्य हो आंदोलन तेज करेगी। सिंह ने कहा की इस विषय पर इंटक का शिष्ट मंडल भी राजधानी पटना में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित समस्त राजनीतिक दलों से मिल कर उक्त मामले में हस्तक्षेप की मांग करेगा।

पुलिस द्वारा और जिला प्रशासन द्वारा किए गए दमनात्मक करवाई की प्रदेश इंटक महामंत्री श्री नंदन मंडल,व सचिव सह प्रवक्ता के के काश्यप

ने तीव्र निंदा की है।और जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।

Related Articles

Back to top button